Jammu-Kashmir: अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. सोमवार सुबह अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. वहीं, अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में भी एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. सोमवार सुबह अनंतनाग (Anantnag) एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है. वहीं, अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में भी एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. कश्मीर में हिंसा के लिए पाकिस्तान है जिम्मेदार, भारत सरकार देगी मुंहतोड़ जवाब - भाजपा.
मिली जानकारी के अनुसार बांदीपोरा (Bandipora) के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में मुठभेड़ हुई. कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया, बांदीपोरा में मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (TRF) से जुड़े इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपोरा में हालिया नागरिक हत्या में शामिल था. बांदीपोरा में भी अभियान जारी है.
इससे पहले पुलिस ने रविवार को कहा कि ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया और पिछले हफ्ते मोहम्मद शफी लोन की हत्या की साजिश में शामिल आतंकवादियों के चार सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है.
आतंकवादियों के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान तारिक अहमद डार उर्फ तारिक खौचा, मोहम्मद शफी डार, मुदासिर हसन लोन और बिलाल अहमद डार उर्फ साहेब खौचा के रूप में हुई है.
बता दें कि TRF (द रजिस्टेंस फ्रंट) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है. इस संगठन में सक्रिय कुछ आतंकी युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे हत्याएं करवा रहे हैं. यह संगठन युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन में शामिल कर रहा है. रविवार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

