देश

Fitness Influencer Rajat Dalal Arrested: फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल गिरफ्तार, छात्र के अपहरण और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार का लगा आरोप (Watch Video)

बॉडीबिल्डर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल को एक छात्र का अपहरण करने और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

Fitness Influencer Rajat Dalal Arrested: फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल गिरफ्तार, छात्र के अपहरण और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार का लगा आरोप (Watch Video)
Photo Credit- X

Fitness Influencer Rajat Dalal Arrested: बॉडीबिल्डर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल को एक छात्र का अपहरण करने और उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि रजत दलाल ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसके चेहरे पर गोबर लगाया था और उसे बाथरूम साफ करने के लिए मजबूर किया था. इसके अलावा, उसने छात्र के चेहरे पर पेशाब किया और उसके साथ मारपीट भी की थी. यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित छात्र ने रजत दलाल के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के साबरमती इलाके की एक छात्रा ने साबरमती थाने में जाने-माने बॉडीबिल्डर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रजत दलाल के खिलाफ अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: Viral Video: पानी पीने के लिए वॉटर कूलर के पास जा पहुंचा प्यासा कुत्ता, महिला ने ऐसे की बेजुबान जानवर की मदद

फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में छात्र ने बताया है कि एक महीने पहले रजत दलाल एक जिम में मेहमान बनकर गए थे, जहां छात्र ने उनके साथ सेल्फी ली थी. रजत दलाल जिम में एक्सरसाइज और क्लास देने के लिए आते थे. कुछ दिन पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि हर सुबह जिम में रजत दलाल का चेहरा देखकर मेरा दिन खराब हो जाता है. इससे नाराज रजत दलाल ने छात्र को जिम में बुलाया और उसका पता पूछा. इसके बाद रजत दलाल ने छात्र को बताया कि वे उसकी सोसायटी के बाहर इंतजार कर रहे हैं. जब छात्र उससे मिलने गया, तो रजत दलाल ने उसका अपहरण कर लिया.

किडनैप करने के बाद वे छात्र को जगतपुर में ग्रीन गेल्स सोसायटी ले गए, जहां उसे गाली-गलौज करते हुए कॉमन प्लॉट में उठक-बैठक करने को मजबूर किया. इसके बाद वे छात्र को चांदखेड़ा में एक गौशाला में ले गए, जहां उसके चेहरे पर गोबर लगाया और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उसे चप्पलों से पीटा. रजत दलाल ने छात्र को धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा वीडियो बनाने की? मैं तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा और तुम्हें नहीं छोड़ूंगा. फिलहाल, छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).