देश

Bihar News: पति की दूसरी शादी से नाराज थी पहली पत्नी, फैमिली कोर्ट में लात-घूसों से कर दी पिटाई, देखें VIDEO

बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई है. इस दौरान वहां मौके पर मौजूद वकीलों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.

Bihar News: पति की दूसरी शादी से नाराज थी पहली पत्नी, फैमिली कोर्ट में लात-घूसों से कर दी पिटाई, देखें VIDEO
File Photo

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई है. इस दौरान वहां मौके पर मौजूद वकीलों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिला अपने पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने से नाराज थी. इसी को लेकर उसने मुकदमा दर्ज कराया था.

बीते सोमवार को उसी मुकदमे की सुनवाई के लिए दोनों कोर्ट पहुंचे. यहां पति को अपने सामने देख महिला ने आपा खो दिया और कॉलर पकड़कर उसकी धुनाई कर दी. कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के लड़ाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Gujarat: पति-पत्नी के झगड़े में हुई 13 महीने के बेटे की मौत, पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

बिहार के जमुई फैमिली कोर्ट में पत्नी ने की पति की पिटाई

महिला का आरोप है कि उसकी शादी 7 साल पहले विकास कुमार से हुई थी. वह देवघर में एक दुकान में काम करता है. कुछ साल सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में संतान नहीं होने के कारण विकास ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली. इसकी जानकारी होने के बाद महिला ने अपने हक और मेंटेनेंस की मांग करते हुए अपने पति पर मुकदमा दर्ज कर केस लड़ रही है.

सोमवार को विकास जमानत के लिए जमुई कोर्ट पहुंचा था. यहां उसे अपने सामने देखकर महिला का गुस्सा फूट पड़ा. वह खुद को रोक नहीं सकी और अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे पीटने लगी. हालांकि, वहां मौजूद वकीलों ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).