मुंबई से सटे ठाणे में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane District) के कोणगांव में कुछ बदमाशों ने 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया
मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane District) के कोणगांव में कुछ बदमाशों ने 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. भिवंडी पुलिस (Bhiwandi) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को रात के दो बजे के आसपास हुई जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अमिल बोराडे नामक एक व्यक्ति पर गोली चलाई. उन्होंने बताया कि बोराडे को पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर गए.
मीडिया के बातचीत में अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एक बार में हुई. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दर का माहौल बना हुआ है. हालंकि इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

