देश

Mumbai Local Accident: कालवा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरकर भिवंडी के 17 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था मुंबई घूमने

भिवंडी के 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद फाजिल अंसारी की कालवा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. वह अपने दोस्त के साथ मुंबई घूमने जा रहा था और ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने के दौरान नियंत्रण खो बैठा.

Mumbai Local Accident: कालवा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरकर भिवंडी के 17 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था मुंबई घूमने
(Photo Credits Pexels)

Mumbai Local Accident: भिवंडी के एक 17 वर्षीय किशोर की कालवा रेलवे स्टेशन (Kalwa Railway Station) के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भिवंडी के बाला कम्पाउंड निवासी मोहम्मद फाजिल अंसारी के रूप में हुई है. वह अपने दोस्त के साथ मुंबई घूमने के लिए निकला था. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों दोपहर लगभग 3 बजे कल्याण से मुंबई जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुए थे.

दरवाजे के पास खड़े होने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, जब लोकल ट्रेन कालवा स्टेशन के करीब पहुंच रही थी, तब फाजिल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था.  यह भी पढ़े:  Mumbai Local Accident: मुंबई लोकल की भीड़ ने ली फिर एक की जान, अंबरनाथ में महिला ट्रेन के दरवाजे से गिरी नीचे, हुई मौत

ट्रेन की गति और अचानक लगे झटके के कारण उसका हाथ दरवाजे के हैंडल से छूट गया. नियंत्रण खोने के बाद वह चलती ट्रेन से सीधे ट्रैक पर गिर पड़ा.

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

ट्रेन से नीचे गिरने के कारण फाजिल के सिर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रेलवे पुलिस की अपील

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे पुलिस ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि वे चलती ट्रेन के दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा न करें. मुंबई लोकल में अक्सर भीड़ के कारण लोग दरवाजों पर लटककर यात्रा करते हैं, जिससे इस तरह के जानलेवा हादसे होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2026 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).