Fire in Truck: दिल्ली के वजीरपुर में ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान (Watch Video)
दिल्ली के वजीरपुर में एक ट्रक में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, घटना रात 2 बजे हुई.
नई दिल्ली, 6 मई: दिल्ली के वजीरपुर में एक ट्रक में अचानक आग लग गई. हालांकि चालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, घटना रात 2 बजे हुई. कुछ लोगों ने पीसीआर को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मेरठ में 2 राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ आरोपी गिरफ्तार
दमकल अधिकारी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया.
Video:
अग्निशमन अधिकारी ने कहा, ट्रक में सामान लदा हुआ था और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. चालक समय रहते ट्रक से कूदकर खुद को बचाने में सफल रहा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में गत्ते लदे हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

