देश

दक्षिण कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान और आसपास की कई दुकानें भी हुईं क्षतिग्रस्त

दक्षिण कोलकाता में रविवार तड़के पांच मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गया और आसपास की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं...

दक्षिण कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान और आसपास की कई दुकानें भी हुईं क्षतिग्रस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Pixabay)

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता  में रविवार तड़के पांच मंजिला इमारत में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जल गया और आसपास की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गरियाहाट 'ट्रेडर्स एसेम्बली' (Traders Assemblies) इमारत में लगी आग की सूचना देर रात करीब एक बजे मिली. उसपर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 19 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

अधिकारियों ने बताया कि पांच मंजिला इमारत के भूतल-पहली मंजिल पर कपड़े की दुकान थी जबकि अन्य मंजिलें आवासीय थीं. उन्होंने बताया कि सभी परिवारों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: कोलकाता: ममता बनर्जी की मोदी सरकार के खिलाफ महारैली, विपक्षी दलों के नेता पहुंचे, BJP ने ली चुटकी

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है. हमारे कर्मी उसे बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि इलाके में आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है. दमकल विभाग ने पहले कहा था कि आग शायद ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट के कारण लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2019 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).