मुंबई: लोवर परेल इलाके के रघुवंशी मिल्स की एक इमारत लगी आग, घटना स्थल पर 8 फायर टेंडर मौजूद
मुंबई में भीषण आग लगने की आज दो घटनाएं सामने आई है. अब फिर एक नई खबर आई है कि लोअर परेल इलाके की रघुवंशी मिल्स की एक इमारत में आग लग गई. जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई और घटनास्थल पर 8 दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. दमकल कर्मियों आग बुझाने में जुटें हैं.
महाराष्ट्र, 25 जून: मुंबई में आज कई जगहों से आग लगने की घटनाएं सामने आई है. अब फिर एक नई खबर आई है कि लोअर परेल इलाके की रघुवंशी मिल्स (Raghuvanshi Mills) की एक इमारत में आग लग गई. जिसके बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई और घटनास्थल पर 8 दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. दमकल कर्मियों आग बुझाने में जुटें हैं.
अभी तक किसी प्रकार की अन्य घटना की जानकारी सामनें नहीं आई है. आग की लपटें तेजी निकल रही हैं जिसके कारण आसपास काफी धुंआ उठता नजर आ रहा है. वहीं आज सुबह नरीमन प्वाइंट पर स्थित जॉली मेकर इमारत में एक बैंक में भीषण आग लग गई थी.
Mumbai: Fire breaks out at a building in Raghuvanshi Mills of Lower Parel area; 8 fire tenders are at the spot. #Maharashtra pic.twitter.com/5PJKB7cmR8
— ANI (@ANI) June 25, 2020
यह भी पढ़ें: मुंबई के पांच मंजिला होटल में लगी आग पर पाया गया काबू, 25 डॉक्टरों की बचाई गई जान
जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची. गौरतलब है कि सुबह का समय होने के कारण बैंक बंद था इसलिए किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई. अब तक आग लगने के मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

