Prayagraj Student Protest: प्रयागराज में UPPSC ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे 10 छात्रों पर FIR, प्रदर्शन स्थल पर पुलिस, PAC और RAF तैनात (Watch Video)

यूपी के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग (UPPSC) के कार्यालय के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. ये छात्र आयोग की नीतियों और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

Photo- X/@4many_troller

Prayagraj UPPSC Student Protest: यूपी के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग (UPPSC) के कार्यालय के बाहर 20 हजार छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. ये छात्र आयोग की नीतियों और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. छात्र कैंडल और मोबाइल टॉर्च जलाकर अपनी आवाज उठा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने ''न बटेंगे, न हटेंगे, जुड़ेंगे और जीतेंगे'' के नारे वाली तख्तियां ली हुई है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे. रात में प्रदर्शन स्थल पर पुलिस, PAC और RAF की तैनाती कर दी गई है और वज्र वाहन भी पहुंच चुका है.

रात में डीएम और सचिव के बीच वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रही. इसके बाद, सुबह डीएम रविंद्र और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने फिर से छात्रों से बात करने की कोशिश की.

ये भी पढें: Mahakumbh 2025: प्रयागराज में सीएम योगी के ग्रीन और स्वच्छ महाकुंभ के संकल्प को किया जा रहा साकार

UPPSC ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे 10 छात्रों पर FIR

छात्रों ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर किया प्रदर्शन

UPPSC कार्यालय के बाहर जारी है छात्रों का प्रदर्शन

इस प्रोटेस्ट में शामिल अब तक 12 छात्रों पर FIR दर्ज की गई है, जिनमें अभिषेक शुक्ला और राघवेंद्र के नाम शामिल हैं. आरोप है कि इन छात्रों ने दृष्टि कोचिंग का बोर्ड और सरकारी बैरियर तोड़ दिए थे. वहीं, मंत्री ओपी राजभर ने इस आंदोलन के पीछे सपा का हाथ होने का आरोप लगाया है. वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया है.

दरअसल, छात्रों का गुस्सा पीसीएस और आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षाओं को एक से अधिक दिन और पालियों में कराने के फैसले के खिलाफ है. छात्रों ने स्पष्ट रूप से नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) के फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. छात्रों की मांग है कि परीक्षा सिर्फ दो दिन की हो और उसे सरल बनाया जाए, ताकि उनका हक बच सके.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट