देश

JPSC Paper Leak के आरोपों पर हंगामा करनेवाले 70 Candidates के खिलाफ एफआईआर

झारखंड के जामताड़ा में रविवार को जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के कथित रूप से पेपर लीक को लेकर हंगामा करने के मामले में 70 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई

JPSC Paper Leak के आरोपों पर हंगामा करनेवाले 70 Candidates के खिलाफ एफआईआर
Credit-Wikipedia

रांची:झारखंड के जामताड़ा में रविवार को जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के कथित रूप से पेपर लीक को लेकर हंगामा करने के मामले में 70 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में षड्यंत्र कर परीक्षा बाधित करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

दरअसल, रविवार को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा के लिए राज्य भर में 834 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी.इस दौरान पेपर लीक की शिकायतों को लेकर जामताड़ा, चतरा और धनबाद में हंगामा हुआ था. यह भी पढ़े :Muzaffarnagar: Board Exam की आंसर शीट के विवाद में हेड कांस्टेबल ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की

पहली एफआईआर जामताड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी के लिखित आवेदन पर करायी गयी है. मिहिजाम थाना कांड संख्या 20/24 के तहत दर्ज एफआईआर में विनीत कुमार को नामजद और अज्ञात 50 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

दूसरी एफआईआर करमाटांड़ के अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार की ओर से दर्ज करायी गयी है. इसमें 20 परीक्षार्थियों को आरोपी बनाया गया है.

गौरतलब है कि रविवार को मिहिजाम के जेपीएससी परीक्षा केंद्र के आसपास का एक वीडियो वायरल हुआ था और इसे लेकर कई छात्रों ने हंगामा किया था. छात्रों का आरोप था कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया.

उपायुक्त कुमुद सहाय के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को ही तीन सदस्यीय टीम को लेकर एसआईटी का गठन किया था.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2024 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).