IndiGo Fined Rs 1.20 Crore: इंडिगो पर 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख का जुर्माना, रनवे पर यात्रियों का डिनर पड़ा महंगा
BCAS ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इंडिगो पर 1.20 करोड़ का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा DGCA ने मुंबई एयरपोर्ट पर 60 रुपये का जुर्माना लगाया है.
मुंबई, 17 जनवरी 2024: मुंबई हवाई अड्डे पर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों ने टर्मैक पर ही डिनर करना शुरू कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इंडिगो पर 1.20 करोड़ का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा DGCA ने मुंबई एयरपोर्ट पर 60 रुपये का जुर्माना लगाया है.
घटना बीते रविवार की है, जब गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट को देरी के कारण मुंबई डायवर्ट किया गया. लंबी प्रतीक्षा से हताश यात्रियों ने टर्मैक पर उतरते ही खाना खाने लगे. यह वाकया न सिर्फ हवाई सुरक्षा का घनन उल्लंघन था, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ थी. टर्मैक एक संवेदनशील ज़ोन होता है, जहां जहाजों की आवाजाही लगातार होती है. वहां यात्रियों का घूमना-फिरना दुर्घटना का सबब बन सकता है.
Regulator BCAS slaps Rs 1.20 crore fine on IndiGo over incident of passengers having food on tarmac at Mumbai airport
— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हंगामा मचा दिया. विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल बैठक बुलाई और BCAS को जांच के आदेश दिए. जांच में इंडिगो को टर्मैक सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए पाया गया और इसी लापरवाही के लिए कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया गया.
BCAS ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इंडिगो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए. कंपनी को टर्मैक की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा.
मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपये का जुर्माना
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर यात्रियों के टर्मिनल के बाहर रनवे पर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. डीजीसीए ने कहा कि नोटिस का जवाब 17 जनवरी 2024 को प्राप्त हुआ था जो संतोषजनक नहीं पाया गया, क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे 2007 के हवाई सुरक्षा परिपत्र 04 में निर्धारित सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

