VIDEO: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओ और सिक्योरिटी गार्डों के बीच मारपीट, वीडियो आया सामने
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु पूरे देश से पहुंचते है. जिसके कारण मंदिर में भीड़ भी बढ़ जाती है और कभी कभी मारपीट भी देखने को मिलती है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्डो के बीच जमकर मारपीट हो रही है.
वृंदावन, उत्तर प्रदेश: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु पूरे देश से पहुंचते है. जिसके कारण मंदिर में भीड़ भी बढ़ जाती है और कभी कभी मारपीट भी देखने को मिलती है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्डो के बीच जमकर मारपीट हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है की सिक्योरिटी गार्डों की दो लोगों के साथ मारपीट होती है.
इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड श्रद्धालु पर डंडा भी चला देता है. जानकारी निकलकर सामने आ रही है की आगरा से कुछ श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. जिसके बाद वे दो नंबर के गेट से निकलना चाहते थे, जबकि दो नंबर के गेट से केवल एंट्री दी जाती है. इसके बाद एंट्री को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर के सिक्योरिटी गार्डो के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट होने लगी. ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने
वृंदावन मंदिर में मारपीट
वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की गुंडई देखिए। दर्शन को आये श्रद्धालुओं के साथ किस तरह मारपीट कर रहे हैं।
श्रृद्धालुओं एवं मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मीयों के बीच हुई मारपीट के सामने पुलिस भी मूकदर्शक बनी खड़ी हुई है।@mathurapolice pic.twitter.com/S9Cuad9muu
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) November 18, 2024
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को साथ लेकर गई. पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद सभी ने आपस में समझौता कर लिया. पिछले दिनों भी मंदिर परिसर से ही एक मारपीट का वीडियो सामने आया था. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

