शर्मनाक! अलवर में पति के सामने ही दबंगों ने किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी मथुरा से गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी हंसराज को मथुरा से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य महेश को शाहपुरा से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर. अलवर सामूहिक दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या पांच हो गई है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मामले को 'जान बूझकर दबाने' का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी हंसराज को मथुरा से गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य महेश को शाहपुरा से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इससे पहले अशोक गुर्जर, इंद्रराज गुर्जर और मुकेश को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि अब सिर्फ एक आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार किया जाना बाकी है और उसकी तलाश जारी है। यह भी पढ़े-शर्मनाक! अलवर में पति के सामने ही दबंगों ने किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार और 2 फरार

पीड़िता द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार घटना 26 अप्रैल को हुई, जब आरोपियों ने उसे व उसके पति का रास्ता रोका और एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके पति के सामने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अपराध का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वह वीडियो वायरल हो गया।

इस घटना के विरोध में भाजपा और कई सामाजिक संगठनों ने राज्य में प्रदर्शन किया है। भाजपा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जिसमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी भी शामिल हुए।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर बुधवार को उत्तर प्रदेश से अलवर पहुंचे और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान नहीं होने की स्थिति में राज्य में शुक्रवार को बंद बुलाने का आह्वान किया।

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश