कैमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एक कैमिकल कंपनी में मंगलवार की सुबह आग लग गई. कंपनी में कैमिकल होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया.
ग्रेटर नोएडा, 8 जून : ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सूरजपुर स्थित एक कैमिकल कंपनी (Chemical Company) में मंगलवार की सुबह आग लग गई. कंपनी में कैमिकल होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची . 2 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. मंगलवार की सुबह कंपनी में लगी अचानक आग से आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई, सुबह 8 बजकर 20 मिनट.में दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना प्राप्त हुई.
इस भीषण आग में कंपनी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. फिलहाल आग किस कारण लगी इसका पता नहीं चल सका है गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि, आरएस केमिकल नामक कंपनी में सुबह आग लगी थी. इस कंपनी में थिनर (कैमिकल) का काम होता था. ये काफी ज्वलनशील होता है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में दो महीने बाद कोविड-19 के एक लाख से कम नए मामले आए सामने
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। pic.twitter.com/aTrssjdPNJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2021
सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद 2 घँटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने से किसी जनहानि का नुकसान नहीं हुआ है. कंपनी करीब 1 हजात स्क्वायर फीट में फैली हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

