Ghaziabad Fight Video: गली से जाने को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, एक दुसरे पर बरसाएं घुसे, जमकर हुई मारपीट, गाजियाबाद का वीडियो आया सामने
रोजाना कई शहरों से मारपीट के वीडियो सामने आते है. जिनमें लोग छोटी छोटी बातों को लेकर समाधान निकालने की बजाएं मारपीट करते हुए दिखाई देते है. अब एक ऐसा ही मारपीट का वीडियो गाजियाबाद से सामने आया है.
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: रोजाना कई शहरों से मारपीट के वीडियो सामने आते है. जिनमें लोग छोटी छोटी बातों को लेकर समाधान निकालने की बजाएं मारपीट करते हुए दिखाई देते है. अब एक ऐसा ही मारपीट का वीडियो गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के गोविंदपुरी चौकी क्षेत्र से सामने आया है. जिसमें दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो रही है.
बताया जा रहा है की गली से निकलने को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई. पहले दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस वीडियो में आप देख सकते है की लोग जमकर एक दुसरे पर मुक्के बरसा रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े:Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद के नेशनल हाईवे पर दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे; सामने आया घटना का VIDEO
दो गुटों में हुई जमकर मारपीट
गाजियाबाद में दो पक्षों की आपस में हुई मारपीट
बताया जा रहा है की गली में निकलने को लेकर हुआ विवाद
विवाद से पहले दोनों पक्षों में हुई हॉट टॉक
फिर देखते ही देखते हुई मारपीट,वीडियो वायरल
मामले में दोनों पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर
थाना मोदीनगर के गोविंदपुरी चौकी क्षेत्र… pic.twitter.com/UV9JWuk0vj
— News1India (@News1IndiaTweet) November 1, 2024
वीडियो में देख सकते है की एक शख्स घर से गुस्से में निकलता है और एक युवक को थप्पड़ मारता है और इसके बाद वो युवक और उसके साथ खड़े लोग भी दुसरे शख्स पर जमकर मुक्के बरसाते है और इसके बाद पहला शख्स जमकर उस युवक को पीटता है. इस दौरान महिलाएं और लड़कियां झगड़ा छुड़वाने का काफी प्रयास करती है और इसके बाद कुछ लोग मिलकर इनको अलग करते है. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

