News

Pune Shocker: महिला टीचर ने किया छात्र का यौन शोषण, जबरन बनाएं संबंध, पुणे के गंजपेठ की स्कूल की घटना से लोग हैरान

पुणे के गंज पेठ की एक स्कूल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला शिक्षिका ने अपने ही छात्र को हवस का शिकार बनाया. इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका पर मामला दर्ज किया है.

Pune Shocker: महिला टीचर ने किया छात्र का यौन शोषण, जबरन बनाएं संबंध, पुणे के गंजपेठ की स्कूल की घटना से लोग हैरान
Arrest (Img: TW)

पुणे, महाराष्ट्र: पुणे के गंज पेठ की एक स्कूल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला शिक्षक ने अपने ही छात्र को हवस का शिकार बनाया. इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका पर मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है की छात्र 17 साल का नाबालिग है और महिला शिक्षिका ने स्कूल के परिसर में ही उसके साथ संबंध बनाएं.

पीड़ित छात्र जब परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचा था, तभी उसके साथ महिला शिक्षिका ने अत्याचार किया. इस घटना के बाद एक बार फिर गुरु शिष्य परंपरा पर दाग लगा है. पीड़ित छात्र भवानी पेठ का रहनेवाला है और छात्र दसवीं क्लास में पढ़ रहा है. बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले वो प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए स्कूल पहुंचा था. इस दौरान महिला शिक्षिका ने उसके साथ ये कृत्य किया. ये भी पढ़े:Pune Sexual Assault: पुणे में स्कूल बस ड्राइवर पर लगा दो नाबालिग बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छात्र को प्यार के जाल में फंसाने का आरोप

बताया जा रहा है की आरोपी महिला शिक्षिका धानोरी में रहती है और उसने नाबालिग को प्रेम के जाल में फंसाया. आरोपी महिला ने छात्र के साथ स्कूल परिसर में ही जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने महिला शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया है.

पहले भी सामने आ चुके है यौन शोषण के मामले

बता दें की रोजाना किसी न किसी स्कूल और कॉलेज में  छात्राओं और स्कूल की छोटी छोटी बच्चियों के  साथ यौन शोषण के मामले सामने आते रहे है. लेकिन महिला शिक्षिका के द्वारा छात्र के साथ अत्याचार की घटनाएं बहुत कम देखने को मिलती है. इस घटना के बाद हैरानी जताई जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).