Fathima Beevi Dies: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का केरल में निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

Judge Fatima Beevi

कोल्लम (केरल), 23 नवंबर : उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

वह 96 वर्ष की थीं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी. यह भी पढ़ें : मथुरा में एशिया के सबसे बड़े गौ विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करेंगे संघ प्रमुख भागवत

जॉर्ज ने एक बयान में कहा, ‘‘वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं. वह ऐसी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने जीवन से यह दिखाया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और मकसद को लेकर समझ होने से किसी भी विपरीत परिस्थिति से पार पाया जा सकता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें