एजेंसी न्यूज

Father Raped Daughter: पिता ने 8 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली में पिता ने आठ साल की बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. पुलिस ने चाचा की शिकायत पर ममाला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Father Raped Daughter: पिता ने 8 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बरेली (उत्तर प्रदेश), 4 जनवरी: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में पिता ने आठ साल की बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. पुलिस ने चाचा की शिकायत पर ममाला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. UP: सौतेले पिता की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार, कई सालों तक किया था यौन शोषणा

क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात केसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि चीख न निकले इसके लिए उसकी सौतेली मां ने उसका मुंह दबाए रखा. पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी.

पुलिस बताया कि नाबालिग के चाचा की शिकात पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है .

उन्होंने बताया कि आरोपी केसर (30) रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है और उसके खिलाफ हल्द्वानी में भी पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है. उन्होंने बताया कि कुछ ही समय पहले वह इस मामले में जेल से छूटकर आया था.

नाबालिग के चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).