Farmers Protest: केंद्र को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है और एक कमेटी का गठन करने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: किसानों के विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) के बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानून (Farm Laws) के लागू होने पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह बड़ा फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और किसानों के बीच लंबे वक्त से चल रही बातचीत का हल ना निकलने पर यह फैसला लिया. मंगलवार को कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं और पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है और एक कमेटी का गठन करने का आदेश दिया है. यह कमेटी सरकार और किसानों के बीच कानूनों पर जारी विवाद को समझेगी और सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी.  इस कमेटी में कुल चार लोग शामिल होंगे जो समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. रणदीप सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना, कहा-मोदी सरकार कानूनों में 18 संशोधन करने के लिए तैयार है, साफ है कि ये कानून गलत हैं. 

अगले आदेश तक कृषि कानूनों पर रोक:

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का मंगलवार को 48वां दिन है. राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसान संगठनों ने कह दिया है कि किसी कमेटी में मसले को ले जाना उन्हें मंजूर नहीं है.

अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव ने आने से कहा कि सरकार कोर्ट की आड़ में मामले को लटकाना चाहती है जो किसानों को मंजूर नहीं है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि कृषि कानून जनता की चुनी हुई सरकार ने बनाया है और किसान इसे निरस्त करने की मांग सरकार से कर रही है. यह सरकार से उनकी फरियाद है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Supreme Court on Abetment to Suicide: लिव-इन पार्टनर से शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की रद्द