देश

फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में रूकावट बन रहे पति की गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपनी प्रेमी केसाथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह घटना फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में देर रात घटित हुई.

फरीदाबाद में खौफनाक वारदात, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में रूकावट बन रहे पति की गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

Haryana Shocker: हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपनी प्रेमी केसाथ मिलकर पति (Husband) की गला रेतकर हत्या (Husband) कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह घटना फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में देर रात घटित हुई. गिरफ्तार महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद लाश को कही बाहर फेकने से पहले ही घर के बाथरूम में छुपा दिया. इस बीच इसकी खबर दूसरे अन्य लोगों को लगने के बाद बवाल मच गया.

फरीदाबाद के डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान (Narender Kadian) के अनुसार आज पुलिस को 112 पर खबर आई कि पर्वतीय कॉलोनी में मर्डर हुआ है. सूचना मिलने के तुरन्त बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पाया कि मृतक के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा है. लोगों की मांग है कि महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया जाए. क्योंकि महिला ने अपने पति का एक दूसरे धर्म के युवक जिससे वह प्रेम करती है. उसके साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी. लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़े: UP के गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर की हत्या

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मृतक के घर के सामने ही रहता था और उसके संबंध मृतक की पत्नी से थे. जिसका मृतक देवेंद्र ने कई बार विरोध किया. लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी. ऐसे में उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए एक साजिश रची. साजिश के तहत उसने अपने प्रेमी को घर में देर रात बुलाया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से देवेंद्र का गला रेतकर हत्या कर दी. किसी को शक भी ना दोनों ने पहले लाश को बातरूम में छिपा दिया. जिसे बाद में दोनों लोग कही बाहर फेंकने वाले थे. लेकिन इसके पहले ही लोगों को देवेंद्र के बारे की हत्या के बारे में पता चल गया और दोनों पकड़े गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).