दरिंदो ने 13 साल की लड़की को जबरन घर से उठाया, चलती कार में किया गैंगरेप
बता दें पीड़ित लड़की के साथ यह पहली बार नहीं हुआ था. इससे पहले भी इन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था. फिलहाल इस घटना के बाद शक पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर है
महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही सरकार ठोस कदम उठाने की बात करती हो लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला फरीदाबाद ( Faridabad) से सामने आया है. जहां एक 13 साल की किशोरी दरिंदो ने जबरन घर से उठाया और एक कार में लेकर गए. जहां पर उन्होंने पीड़ित लड़की के साथ गैंगरेप (gang rape) किया. वहीं इस घटना की जानकरी लोगों को पता चली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं अब ये मामला तूल पकड़ने लगा है.
मामला फरीदाबाद के डबुआ थाना एरिया का है. जहां 13 साल की एक लड़की अपने घर में रात के समय सो रही थी. उसी वक्त घर के भीतर एक लड़का अपने कुछ साथियों के साथ घुस आया. फिर उसने लड़की को जबरन उठाकर लेकर गए और कार में उसके साथ गैंगरेप करने के बाद सुबह घर के पास सड़क पर फेंक फरार हो गए. जिसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती को मां को बताया.
यह भी पढ़ें:- डॉक्टर ने अपनी मां और बहन को जहर देकर की आत्महत्या की कोशिश, माइग्रेन के इलाज में नाकाम होने पर उठाया ये कदम
बता दें पीड़ित लड़की के साथ यह पहली बार नहीं हुआ था. इससे पहले भी इन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था. फिलहाल इस घटना के बाद शक पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर है. वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं बताया जा रहा है कि लड़की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

