Haryana Shocker: नहीं कर पाया रेप तो 7 साल की बच्ची की ले ली जान, पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अंखिर गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अंखिर गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. Tihar Jail में क्रूरता: अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप
पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसकी हत्या को कथित रूप से अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ राजा के रूप में की गयी है जो अंखिर गांव का ही रहने वाला है और पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता था.
पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर कि सुबह लडक़ी स्कूल में जाने के लिए निकली थी, छुट्टी के बाद जब लडक़ी घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसको तलाश करने की बहुत कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला.
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अंखिर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर सूरजकुंड थाने में अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके लडक़ी की तलाश शुरू की गई.
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें लड़के को नाबालिग लडक़ी का पीछा करते हुए देखा गया.
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर लडक़े की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया . पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब वह चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद मुकदमे में हत्या तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

