देश

Tihar Jail में क्रूरता: अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साथी कैदियों ने उसका कुकर्म भी किया. पीड़ित का आरोप है कि जेल प्रशासन शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था और उसके परिवार वालों को उससे मिलने नहीं दिया.

Tihar Jail में क्रूरता: अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल के एक अंडरट्रायल कैदी पर जेल नंबर 7 के अंदर साथी कैदियों ने कथित तौर पर हमला किया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साथी कैदियों ने उसका कुकर्म भी किया. पीड़ित का आरोप है कि जेल प्रशासन शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था और उसके परिवार वालों को उससे मिलने नहीं दिया. Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, उसकी हालत जब ज्यादा खराब हुई तो उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए कैदी को लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

अब पीड़ित के परिजनों ने इस संबंध में हरि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. एक व्यक्ति ने कहा कि मेरे भतीजे को 8 दिसंबर को द्वारका अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. उसे तिहाड़ जेल में जेल नंबर 7 में रखा गया था. वह मुझसे मिलना चाहता था लेकिन जेल अधिकारियों ने हमें उससे मिलने नहीं दिया.

27 दिसंबर को मुझे जेल प्रशासन ने बताया कि उसे लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसने मुझे बताया कि जेल के अंदर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और साथी कैदियों ने उसका अप्राकृतिक कुकर्म भी किया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई.

आईएएनएस ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी आधिकारिक टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).