Maharashtra Curfew: महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर फडणवीस ने कहा, राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा राज्य में 15 दिन के कर्फ्यू की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में छूट देनी चाहिए.
मुंबई, 14 अप्रैल : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) द्वारा राज्य में 15 दिन के कर्फ्यू (Curfew) की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में छूट देनी चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों, संपत्ति कर या जीएसटी में कोई छूट नहीं दी है. इसी तरह सैलून संचालकों, छोटे कारोबारियों, फूल विक्रेताओं आदि के लिए कोई वित्तीय सहायता की घोषणा नहीं की गयी है. ये अहम श्रमबल हैं जिनके पास कमाई के साधन नहीं होंगे.’’ यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र सरकार का ऐलान- गरीब और जरूरतमंदों को अगले एक महीने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये के आरक्षित कोष का तत्काल उपयोग करना चाहिए. इसका इस्तेमाल और अधिक बिस्तरों के बंदोबस्त तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद में होना चाहिए...’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

