Fact Check: राजस्थान में शादी के बाद पहले ससुर, देवर फिर पति? लड़की के घिनौने दावे की सच्चाई आई सामने

फैक्ट-चेक में यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा, रस्म या सामाजिक प्रथा नहीं है. यह दावा पूरी तरह से (Fake News) फर्जी, झूठा और भ्रामक है. राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं हमेशा से अपनी समृद्धि, रीति-रिवाज और मर्यादाओं के लिए जानी जाती हैं.

Viral Claim About Rajasthan Tradition Is Fake | X

Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी (Viral Video on Rajsthan Tradition) से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती यह दावा करती दिख रही है कि “राजस्थान (Rajasthan) में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और उसके बाद पति का संबंध होता है, और जो पहला बच्चा होगा उसे गिरा दिया जाता है.” यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया और लोगों में आक्रोश फैलाने की कोशिश की गई. लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और ही है. वायरल हो रहा यह वीडियो एक पॉडकास्ट का है. फैक्ट चेक (Fact Check) में इस वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह झूठा पाया गया.

फैक्ट-चेक में यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा, रस्म या सामाजिक प्रथा नहीं है. यह दावा पूरी तरह से (Fake News) फर्जी, झूठा और भ्रामक है. राजस्थान की संस्कृति और परंपराएं हमेशा से अपनी समृद्धि, रीति-रिवाज और मर्यादाओं के लिए जानी जाती हैं. इस तरह की अफवाहें समाज की छवि खराब करने और लोगों में भ्रम फैलाने के लिए फैलाई जाती हैं.

राजस्थान की परंपरा पर फर्जी दावे का सच आया सामने

फेक न्यूज फैलाना क्यों खतरनाक है?

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया की पहुंच बहुत व्यापक है. कोई भी झूठी या भ्रामक जानकारी कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच सकती है. इससे समाज में गलतफहमियां पैदा होती हैं. क्षेत्र और समुदाय की छवि खराब होती है.

कई बार यह तनाव और विवाद की वजह भी बन जाती है. सबसे अहम बात यह है कि फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन अपराध है और इसके लिए सजा भी हो सकती है.

क्या करें और क्या न करें

वायरल हो रहा यह दावा कि “राजस्थान में शादी के बाद ऐसी परंपरा होती है” पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत है. राजस्थान में ऐसी कोई रस्म नहीं है. इस तरह की फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी आगे शेयर करें.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट