सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के लिए फेसबुक यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप सेठी नामक यूजर द्वारा भड़काऊ और एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला पोस्ट लिखने के कारण प्राथमिकी दर्ज की गयी।
जम्मू. जम्मू पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शहर में कथित नफरत भरे संदेश फैलाने के लिए एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप सेठी नामक यूजर द्वारा भड़काऊ और एक खास समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला पोस्ट लिखने के कारण प्राथमिकी दर्ज की गयी।
दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून का उल्लंघन करते हुए नफरत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).