एजेंसी न्यूज

Odisha Blast: ओडिशा के पुरी में पटाखों के ढेर में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

ओडिशा के पुरी में पटाखों के ढेर में विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Odisha Blast: ओडिशा के पुरी में पटाखों के ढेर में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
Credit-Pixabay

भुवनेश्वर, दो जून ओडिशा के पुरी में पटाखों के ढेर में विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि फिलहाल पुरी, भुवनेश्वर और कटक के विभिन्न अस्पतालों में कुल 19 लोग उपचाराधीन हैं.पुरी में 29 मई की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में हुए विस्फोट में 30 लोग घायल हो गए थे.

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "पुरी में हुई त्रासदी में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई. वर्तमान में 19 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं."केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने शनिवार शाम मृतक के परिजनों से मुलाकात की. यह भी पढ़े :VIDEO: नोएडा में एक कबाड़खाने में खड़ी कारों में लगी आग, करीब 35 गाड़ियां जलकर खाक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.अधिकारी ने बताया कि पुरी के जिलाधिकारी की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए कदम उठाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में एसआरसी सत्यब्रत साहू द्वारा प्रशासनिक स्तर की जांच की जा रही है.पुरी पुलिस ने बताया कि उसने स्वत: संज्ञान लेकर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).