Mumbai Local: लोकल ट्रेन में सफ़र कर रही है युवती के पर्स से चुराया महंगा मोबाइल और सोने की चेन, आरपीएफ की टीम ने चोर को पकड़कर लौटाया सामान
लोकल ट्रेन में सफ़र करनेवाली युवती के पर्स से चुराएं गए मोबाइल और सोने की चेन रेलवे पुलिस की मदद से वापस मिल गए.
माटुंगा से कसारा तक सफ़र करनेवाली युवती के पर्स से महंगा मोबाइल और सोने की चेन रेलवे पुलिस सुरक्षा बल की मदद से युवती को वापस मिल गए. आरपीएफ की टीम ने चोर को हिरासत में लेकर महिला को उसका सामान वापस लौटाया. जानकारी के मुताबिक़ ठाणे के संभाजीनगर में रहनेवाली श्वेता शिंदे ये नौकरीपेशा है. माटुंगा में वो नौकरी करती है.
पिछले हफ्ते वो ऑफिस से छुटने के बाद माटुंगा स्टेशन से कसारा जानेवाली ट्रेन में बैठ गई. उन्हें ठाणे में उतरना था, लेकिन खिड़की के पास की सीट पर बैठते हुए वो गहरी नींद में सो गई. इस तरह से वो कसारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई. जब उनकी आंख खुली तो उन्हें पता चला की उनके पर्स से मोबाइल और गले से सोने की चेन चोरी हो गई. श्वेता तुरंत यहां से बैठकर कल्याण में पहुंची . ये भी पढ़े :Assault In Dombivli: सफाई मुकादम के साथ की गालीगलौच और मारपीट, डोंबिवली के मोठागांव की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
इसके बाद उन्होंने कल्याण लोहमार्ग पुलिस को चोरी की पूरी घटना बताई. उसी समय आरपीएफ ने कल्याण रेलवे स्टेशन से आशीष मकासरे को हिरासत में लिया था. उसके पास एक महंगा मोबाइल फ़ोन और एक सोने की चेन थी. इसके बाद श्वेता के सामने रेलवे पुलिस आरोपी आशीष को लेकर पहुंची तो मोबाइल और सोने की चेन श्वेता ने पहचान ली. पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर श्वेता का मोबाइल और सोने की चेन उसे वापस लौटाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

