जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर एक गांव के पास शनिवार को सेना और दो संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद इलाके में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया कि एक निजी वाहन चालक ने सेना के त्वरित कार्रवाई दल को रामबन जिले के बटोटे में राजमार्ग पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) राजमार्ग पर एक गांव के पास शनिवार को सेना और दो संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद इलाके में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों ने बताया कि एक निजी वाहन चालक ने सेना के त्वरित कार्रवाई दल को रामबन जिले के बटोटे में राजमार्ग पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी.
सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की. चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी.’’
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई दल ने मिली जानकारी पर तुरंत कदम उठाया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और उसके बाद सुरक्षा बलों के त्वरित कार्रवाई दल पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है.
पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक तलाश जारी थी. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फिर से गोलीबारी होने की कोई खबर नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2019 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

