देश

आज भी पूरा देश भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को याद करता है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने विधानभवन परिसर के समक्ष चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

आज भी पूरा देश भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को याद करता है: सीएम योगी
सीएम योगी (Photo : X)

लखनऊ, 29 मई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने विधानभवन परिसर के समक्ष चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब काे भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में याद करता है. यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेशवासियों को एक लंबे समय तक प्राप्त हुआ. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास संबंधित शासन की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर अनेक कदम उठाए, जिसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से लेकर समाज के प्रत्येक तबके में सुनने को मिलती है. उन्होंने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्व को भी बखूबी निभाया. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : ठाणे में युवक की हत्या के आरोप में नाबालिग को हिरासत में लिया गया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि चौधरी साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस दौरान सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, ''देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है. चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे. वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे. डबल इंजन की सरकार उनके दिखाए मार्ग पर सतत आगे बढ़ रही है.''

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).