देश

Erode East By-Election: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार एलंगोवन 6 हजार से अधिक मतों से आगे

कांग्रेस नेता और डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव फ्रंट के उम्मीदवार ई.वी.के.एस. एलांगोवन ने इरोड पूर्व उपचुनाव में शुरुआती बढ़त बना ली है.

Erode East By-Election: कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार एलंगोवन 6 हजार से अधिक मतों से आगे
कांग्रेस (Photo Credits Facebook)

चेन्नई, 2 मार्च : कांग्रेस नेता और डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव फ्रंट के उम्मीदवार ई.वी.के.एस. एलांगोवन ने इरोड पूर्व उपचुनाव में शुरुआती बढ़त बना ली है. गुरुवार को पहले दौर की मतगणना के बाद, कांग्रेस नेता अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के.एस. थेनारासु से 6 हजार से अधिक मतों से आगे थे. उल्लेखनीय है कि कि निर्वाचन क्षेत्र में 74.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया.

चार जनवरी को कांग्रेस के मौजूदा विधायक ई. थिरुमहान एवरा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था. मृतक विधायक के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एलंगोवन कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra, Kasba Peth Bypolls Result Live: 9 राउंड के बाद कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर 4 हजार वोटों से आगे

2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ई. थिरुमहान एवरा ने तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार एम. युवराज को 8904 मतों के अंतर से हराया था. इस चुनाव में सुपरस्टार कमल हासन की मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने भी डीएमके के मोर्चे को समर्थन दिया है. उपचुनावों में 77 उम्मीदवार मैदान में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).