रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान- पूरे रेल नेटवर्क का होगा विद्युतीकरण
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार पूर्ण रूप से पर्यावरण कारणों के प्रति प्रतिबद्ध है और क्रमिक चरणों में पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया जाएगा.
चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि सरकार पूर्ण रूप से पर्यावरण कारणों के प्रति प्रतिबद्ध है और क्रमिक चरणों में पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया जाएगा. उन्होंने कहा, "चरणबद्ध तरीके से पूरे भारतवर्ष में रेलवे नेटवर्क को विद्युतीकरण किया जाएगा, ताकि यह पर्यावरण के अनुकूल बन सके."चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 'ग्लोबली लॉ कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरमेंटल लॉ : चैलेंज एंड सॉल्यूशन' विषय पर दो दिनों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "गरीबी उन्मूलन, आतंकवाद और जलवायु जस्टिस जैसे मुद्दों में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा."
उन्होंने कहा कि समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण और विकास की प्रक्रिया में एक संतुलन बनाए रखने की बेहद जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति का सम्मान करना और भारतीय परंपरा और विरासत है. मंत्री ने कहा, "पहले दिन से पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत सरकार प्रतिबद्ध है." यह भी पढ़े: रेल मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान, ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को मिली वाई-फाई की सुविधा
ई-वाहन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत को एक अनूठा अवसर प्रदान करता है और विदेशी मुद्रा में अरबों को बचाने में मदद कर सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2019 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

