देश

Varanasi Luxury Hotel Bill Fraud: वाराणसी के लग्जरी होटल में 4 दिन तक लिए मजे! 2.04 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना हुआ फरार

वाराणसी के ताज गंगा होटल में एक व्यक्ति ने 4 दिन तक लग्जरी सुविधाओं का लाभ उठाया और फिर 2.04 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना ही फरार हो गया.

Varanasi Luxury Hotel Bill Fraud: वाराणसी के लग्जरी होटल में 4 दिन तक लिए मजे! 2.04 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना हुआ फरार

वाराणसी: ताज गंगा होटल में चार दिन के लक्जरी प्रवास और शानदार भोजन का आनंद लेने के बाद, एक व्यक्ति 2.04 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना फरार हो गया. घटना नवंबर में हुई और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

एसीपी कैंट विदूष सक्सेना ने मंगलवार को बताया कि होटल प्रबंधक की शिकायत पर सोमवार शाम कैंट थाना में आरोपी सार्थक संजय, निवासी क्योंझर, ओडिशा के खिलाफ आईपीसी की धारा 418(4) (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

होटल प्रबंधक के अनुसार, 14 नवंबर को सार्थक ने आधार कार्ड जमा कर होटल में लक्जरी सुइट बुक कराया. उसने चार दिन तक होटल की सभी सुविधाओं का भरपूर आनंद लिया, जिसमें सुबह के नाश्ते से रात के डिनर तक शामिल था.

18 नवंबर को जब होटल स्टाफ ने उससे प्रवास की अवधि के बारे में पूछा तो उसने शाम तक चेकआउट करने की बात कही. स्टाफ के 11 बजे तक चेकआउट की बात कहने पर उसने नाखुशी जताई और दोपहर 3 बजे तक रुकने की अनुमति मांगी.

फरार होने का तरीका

इसके बाद सार्थक ने एक कैब बुक कराई और कहा कि वह घूमने जा रहा है. उसने 3 बजे तक लौटने का आश्वासन दिया. लेकिन जब वह समय पर नहीं लौटा, तो होटल स्टाफ ने उसके द्वारा दिए गए दोनों फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर बंद पाए गए.

कमरे में मिला सिर्फ कपड़ा

शाम 5 बजे तक जब वह नहीं लौटा, तो होटल ने अपने जनरल मैनेजर को सूचित किया. अगले दिन प्रबंधन ने उसके कमरे की जांच की, जहां केवल कुछ कपड़े मिले. सभी आंतरिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, होटल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य दस्तावेज सौंपे.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब आरोपी सार्थक संजय की तलाश में जुटी है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. वाराणसी की यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).