Ahmedabad: ट्रेनी एयर होस्टेस से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार
अहमदाबाद में शनिवार को इंजीनियरिंग के एक छात्र को ट्रेनी एयर होस्टेस को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में जीत त्रिवेदी पर उसके पेय में कुछ मिलाने और फिर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
गांधीनगर, 5 सितम्बर: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में शनिवार को इंजीनियरिंग के एक छात्र को ट्रेनी एयर होस्टेस को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में जीत त्रिवेदी (Jeet Trivedi) पर उसके पेय में कुछ मिलाने और फिर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक ने किया नाबालिग से बलात्कार, गिरफ्तार
उसने शिकायत में उल्लेख किया कि त्रिवेदी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की और उसके बाद, उसे अपने घर पर यह कहते हुए बुलाया कि उसके माता-पिता उससे मिलना चाहते हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी शॉफ्ट ड्रिंक में कुछ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला का आरोप है कि त्रिवेदी ने उसे कई बार बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि इंजीनियरिंग का छात्र उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए उसे ब्लैकमेल करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें भी शूट की थीं जिसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करता था. पुलिस ने त्रिवेदी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

