जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को अभी भी घेर रखा है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.
- Read in
- English
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ (Encounter) जारी है. अभी तक की सूचना के मुताबिक इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को अभी भी घेर रखा है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट मिला था कि कुलगाम जिले के नागनद चिमर इलाके (Nagnad-Chimmer area) में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में हैं. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फेंके ग्रेनेड, कुछ ही घंटो में हुए गिरफ्तार.
नागनद चिमर इलाके में चल रहा है सेना का ऑपरेशन
#UPDATE Another unidentified terrorist killed (total 3) in the encounter at Kulgam. Incriminating materials including arms & ammunition recovered. Search operation underway: Jammu & Kashmir Police
— ANI (@ANI) July 17, 2020
इनपुट के आधार पर भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और कुलगाम के नागनद चिमर इलाके को घेरना शुरू किया. जिसके बाद गोलाबारी शुरू हुई.
इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला कि कुछ आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं. आतंकियों के साथ मुठभेड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की जा रही है. पुलिस ने बताया, मारे गए आतंकियों में से एक के पास से एक राइफल बरामद की गई थी, पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ अभी भी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

