देश

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, इंटरनेट सेवा ठप्प

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिलें में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान सेना ने कुछ आतंकियों को घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, इंटरनेट सेवा ठप्प
भारतीय सेना (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान सेना ने त्राल में कुछ आतंकियों को घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया. जिसके बाद लोगों से इलाके को खाली करा लिया गया है और इंटरनेट सेवा को बाधित कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर के त्राल के दरगानी गुंड गांव में चल रही है. सुरक्षाबलों ने गांव के सभी प्रवेश द्वार और बाहर जाने के रास्ते को सील कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि, "हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा घेरा को कड़ा कर दिया है जिससे आतंकवादी बच कर नहीं भाग पाएंगे."

इस मुठभेड़ में पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल है. अधिकारियों के मुताबिक पुलवामा जिले के अरीहल गांव में कल सुरक्षा बलों ने युवकों के एक समूह द्वारा पत्थर फेंके जाने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान इलाके को घेर लिया था, जिसके बाद युवकों ने पत्थर बरसाए. घटना उस वक्त की है, जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी के बारे में पता लगने पर गांव को चारों ओर से घेर लिया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "तलाशी के दौरान, गांव के युवकों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े."

बता दें कि 30 अक्टूबर को त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी थी. इनमें से एक की शिनाख्त जैश के मौलाना मसूद अजहर के भतीजे और जैश कमांडर उस्मान के तौर पर हुई थी जबकि दूसरा आतंकी शौकत अहमद स्थानीय था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).