Hardoi Encounter: हरदोई में गोकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, अवैध हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की टड़ियावां कोतवाली इलाके में 5 जुलाई को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार गोकशों की तलाश कर रही थीं.

Photo Credit: X

Hardoi Encounter:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की टड़ियावां कोतवाली इलाके में 5 जुलाई को गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार गोकशों की तलाश कर रही थीं. इसी दौरान पुलिस को 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित हर्रई नगर पुल के करीब कुछ गोकश क्षेत्र में गोवध करने की फिराक में हैं. तुरंत पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी करने का प्रयास किया। तभी संदिग्धों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गोकश घायल हो गए. इनके पैर पर गोली लगी थी. मुठभेड़ में पुलिस ने घायल संदिग्धों समेत कुल चार को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन गोकश मौके से फरार हो गए. वहीं मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक और दो सिपाहियों सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस सहित कई धारदार हथियार और गौ मांस रखने की काली पैकिंग पन्नी भी बरामद हुई है.

यहाँ देखें पुलिस अधिकारी का वीडियो : 

इस घटना को लेकर एसपी केशव चंद गोस्वामी ने कहा कि "खेतों में गोवंश के अवशेष पाए जाने के बाद, टड़ियावां थाने की पुलिस और एसओजी टीमों ने गौ तस्करों की तलाश शुरू कर दी. एक मुखबिर ने योजनाबद्ध गौहत्या की सूचना दी और जब पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, तभी मुठभेड़ हो हुई. गौ तस्करों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में दो गौ तस्कर घायल हो गए और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, उनके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब रहे."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\