देश

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के त्राल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
भारतीय सेना, (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 13 अक्टूबर: दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के पुलवामा जिले में अवंतीपोरा के त्राल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा, "अवंतीपोरा के त्राल इलाके के तिलवानी मोहल्ला वाग्गड़ में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हैं. "यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा इलाके को घेरने और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद हुई. जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).