News

VIDEO: बिजनौर के मनकंदपुर गढ़ी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

बिजनौर के अमानगढ़ फ़ॉरेस्ट रेंज क्षेत्र के गांव मनकंदपुर गढ़ी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

VIDEO: बिजनौर के मनकंदपुर गढ़ी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, जंगली जानवरों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: बिजनौर के अमानगढ़ फ़ॉरेस्ट रेंज क्षेत्र के गांव मनकंदपुर गढ़ी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है. जानकारी के मुताबिक़ हाथी गांव में घुस गया और उसके इलेक्ट्रिक का पोल गिरा दिया.

जिसके कारण वह इस हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:MP: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर CM मोहन यादव ने बुलाई बैठक, जांच के लिए भोपाल से जाएगा उच्च स्तरीय दल

करंट से हाथी की मौत

हाथी वन क्षेत्र से निकलकर गांव पहुंचा था

बताया जा रहा है कि हाथी मकानियों वन क्षेत्र से निकलकर गांव पहुंच गया था और यहां घुसने पर उसने एक इलेक्ट्रिक के पोल को गिरा दिया और इसके करंट की चपेट में हाथी आ गया.

घटना से जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद जंगली जानवरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे है. कुछ महीने पहले कुछ खाने की वजह से भी मध्य प्रदेश में कई हाथियों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अधिकारियों का कहना है कि हाथी का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).