एजेंसी न्यूज

Odisha Voter List: ओडिशा में वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा 3.45 लाख मृतकों का नाम, EC ने दिया निर्देश

चुनाव आयोग ने ओडिशा के जिलाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Odisha Voter List: ओडिशा में वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा 3.45 लाख मृतकों का नाम, EC ने दिया निर्देश
(Photo : X)

भुवनेश्वर, 14 सितंबर: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने ओडिशा के जिलाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष सारांश पुनरीक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

चुनाव आयोग के एक दल की बैठक में बुधवार को यह निर्देश जारी किए गए. इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल, सभी 30 जिलाधिकारी, राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

बैठक में कहा गया कि ‘‘करीब 3.45 लाख मृत लोगों के नाम मतदाता सूची में पाए गए हैं.’’

अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम ने जिलाधिकारियों से सूची को दोषरहित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है.

अधिकारी के मुताबिक, जिलाधिकारियों को मतदाता सूची में सुधार के लिए विभिन्न ऐप का उपयोग कर लोगों को जागरुक बनाने को भी कहा गया है.

चुनाव आयोग की इस बैठक ने ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव की अटकलों को तेज कर दिया, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव से पहले यह एक नियमित अभ्यास है. राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).