Delhi: कलियुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को मारा थप्पड़, मौके पर ही मौत- CCTV में कैद हुई वारदात
एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को थप्पड़ मारा, यह थप्पड़ इतना जोर से था कि मां की ही मौत हो गई. यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई.
दिल्ली (Delhi) के द्वारका (Dwarka) से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को थप्पड़ मारा, यह थप्पड़ इतना जोर से था कि मां की ही मौत हो गई. यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना 15 मार्च सोमवार की है. दोपहर 12 बजे दिल्ली पुलिस की पीसीआर को बिंदापुर इलाके से झगड़े की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद बिंदापुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को कॉल करने वाली 38 वर्षीय महिला सुधारा ने बताया कि अवतार कौर से पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन बाद में हमने मामले को सुलझा लिया.
सुधारा नामक उस महिला ने पुलिस को बताया कि इसके आगे मामला नहीं बढ़ा. लेकिन पुलिस के जाने के बाद महिला, उसके बेटे और बहु के बीच में विवाद हो गया. इस कहासुनी में रणवीर ने अपनी मां को थप्पड़ जड़ दिया. यह थप्पड़ इतना तेज था कि बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई. Delhi : रोड रोज की घटना में दो व्यक्तियों की चाकू घोंपकर हत्या.
यहां देखें वीडियो:
द्वारका इलाके के बिंदापुर थाना इलाके में रणवीर नाम के शख्स ने अपनी बुजुर्ग मा को इतनी तेज थप्पड़ मारा, मा 76 साल की अवतार कौर जमीन पर गिरी, अस्पताल में मौत। शर्मनाक मामला। आरोपी की तलाश जारी। पार्किंग को लेकर हुई थी पीसीआर कॉल, बाद में हुई ये वारदात।@DCPDwarka @indiatvnews pic.twitter.com/m8fCFuapIe
— Abhay parashar (@abhayparashar) March 16, 2021
इसके बाद हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम अवतार कौर (76) है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.
पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है. मामले में पूरी जांच की जा रही है. वीडियो में आरोपी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां को थप्पड़ मारकर जमीन में गिराया गया. वीडियो को देखने के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2021 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

