देश

Tillu Tajpuria Murder Case: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में तिहाड़ जेल के 8 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली सरकार के कारागार विभाग ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के संबंध में तिहाड़ जेल के आठ कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Tillu Tajpuria Murder Case: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में तिहाड़ जेल के 8 पुलिसकर्मी निलंबित
(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 5 मई: दिल्ली सरकार के कारागार विभाग ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के संबंध में तिहाड़ जेल के आठ कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

ताजपुरिया को कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने मंगलवार सुबह मार डाला था. आरोपियों ने उस पर “92 बार” देसी हथियारों से वार किया. जेल में मर्डर का खौफनाक VIDEO! पुलिस के सामने ही टिल्लू को चाकू घोंपते रहे बदमाश, विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटना की विभागीय जांच की और उसके आधार पर आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘‘रिपोर्ट शुक्रवार को मिली और नौ जेल कर्मियों की ओर से चूक पायी गयी है. उनमें से सात - तीन सहायक अधीक्षक और चार वार्डर को निलंबित कर दिया गया है. हमने तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्होंने भी अपने कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने पर सहमति जतायी है.’’

तमिलनाडु विशेष पुलिस जेल परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराती है. सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक ताजा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).