Eid-Milad-Un-Nabi Holiday: ईद मिलादुन्नबी पर मुंबई में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी, लोकल ट्रेनों और BEST की बसों में लोगों की दिखी भीड़ कम

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज मुंबई में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है. इसके चलते, रोज़ की तुलना में लोकल ट्रेनों, BEST की बसों और मेट्रो सेवाओं में यात्रियों की संख्या कम रही.

(Photo Credits pixahive)

Eid-Milad-Un-Nabi Holiday: भारत समेत महाराष्ट्र में 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाया गया, लेकिन मुंबई में गणेश उत्सव के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय ने 8 सितंबर को जुलूस निकालने का फैसला किया है, ताकि दोनों समुदायों के बीच शांति बनी रहे और मुंबई पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में कोई परेशानी न हो. मुंबई में आज, यानी 8 सितंबर को निकाले जाने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर आज मुंबई में सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है. इसके कारण मुंबई की लोकल ट्रेनों, BEST बसों और अन्य परिवहन सेवाओं में लोगों की भीड़ कम देखी गई.

मुंबई में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आज मुंबई में सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है. इसके चलते, रोज़ की तुलना में लोकल ट्रेनों, BEST की बसों और मेट्रो सेवाओं में यात्रियों की संख्या कम रही. जिससे लोग आज यानी सोमवार को को सुबह सुबह  लोकल ट्रेनों, BEST की बसों और मेट्रो में आराम से यात्रा करते नजर आये.  यह भी पढ़े: Traffic Advisory For Eid-e-Milad: मुंबई में ईद-मिलादुन्नबी को लेकर जुलूस, जाम से बचना है तो मुंबई ट्रैफिक पुलिस की जारी एड्वाइजरी को करें फॉलो

सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक एड्वाइजरी

मुंबई में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल चुका है, और सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने पूरी चौकसी बरती है. कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा कड़ी की गई है. इस बीच, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक एड्वाइजरी जारी की है, ताकि लोग जाम से बच सकें. यदि आप आज मुंबई में सफर कर रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस की एड्वाइजरी को फॉलो करें और सुरक्षित यात्रा करें.

Share Now

\