जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सोमवार को गोलीबारी में बच्चे और महिला की मौत के बाद शैक्षिक संस्थान बंद

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में एक बच्चे, एक महिला व सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक अधिकारी के मारे जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया...

सीमा पर मुस्तैद BSF जवान (Photo Credits: PTI)

जम्मू:  जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में एक बच्चे, एक महिला व सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक अधिकारी के मारे जाने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया. ये सभी शैक्षिक संस्थान नियंत्रण रेखा से 5 किमी की दूरी के भीतर स्थित हैं.

पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे रक्षा व नागरिक सुविधाओं को अंधाधुंध निशाना बनाए जाने के कारण सोमवार को छह साल की एक लड़की, एक महिला व बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए. बीते दिन पाकिस्तानी व भारतीय सेना के बीच भारी गोलीबारी के बाद मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर शांति है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने की अलग प्रधानमंत्री की वकालत, मचा सियासी भूचाल, PM मोदी ने विपक्षी नेताओं पर कसा तंज

बता दें कि पाकिस्तान सोमवार रात से अकारण ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी किया. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर दोनों के बीच में जमकर गोलीबारी हुई. भारतीय सेना गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है. सोमवार को पाकिस्तान की फायरिंग में पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा