देश

UP Board 10th 12th Result 2025: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? रोल नंबर और SMS से ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं के परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब बस कुछ ही दिनों में आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट जारी हो सकता है.

UP Board 10th 12th Result 2025: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? रोल नंबर और SMS से ऐसे चेक करें 10वीं और 12वीं के परिणाम
UP board result update

UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं कक्षा का रिजल्ट अब बस कुछ ही दिनों में आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से किसी भी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. छात्रों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह है.

उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी परिणाम बेहतर रहेंगे. पिछले साल की तुलना में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और इसी वजह से सभी को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है.

ये भी पढें: UP Board 10th 12th Result 2025: इंतजार खत्म! इस दिन आ सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे; @upmsp.edu.in, @upresults.nic.in और @result.upmsp.edu.in पर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले छात्र UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं.

2. होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.

3. इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि भरें.

4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.

5. अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

SMS से भी ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

1. अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें.

2. टाइप करें UP10<स्पेस>रोल नंबर.

3. इसे भेजें 56263 पर.

4. कुछ ही समय में आपके नंबर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आ जाएंगे.

5. स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लें.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

बता दें कि 2024 में यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किए थे. इस बार भी रिजल्ट इसी समय के आस-पास आने की उम्मीद है, हालांकि तारीख को लेकर अभी संशय बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).