WBCHSE West Bengal 12th Result 2019: 12वीं के नतीजे wbresults.nic.in पर जारी, एक क्लिक में ऐसे करें चेक
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) सोमवार को बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी करने वाला है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) सोमवार को बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी करने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक डब्ल्यूबीसीएचएसई सुबह 11 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने वाला है. स्टूडेंट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.
WBSSE ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित करवाई थी. जिसमें 8,16,243 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया. बोर्ड ने सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने के मामलों को देखते हुए खास इंतजाम किए थे. बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को चेतावनी देते हुए बोर्ड ने कहा था कि परीक्षार्थी यदि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाते हैं तो उनका पंजीकरण नंबर रद्द किया जा सकता है. परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार पर और उसके भीतर परीक्षार्थियों की मोबाइल डिटेक्टर से जांच भी की गई थी.
ऐसे देखें अपने मार्क्स-
- सबसे पहले wbresults.nic.in पर जाएं. फिर Class 12 Board Result टैब पर क्लिक करें.
- यहां पर अपना सीट नंबर आदि जानकारी डालकर सबमिट पर क्लीक करें.
- अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. आप चाहें तो अपने रिजल्ट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
ऐसी खबरें आयी हैं कि हाल ही में संपन्न हुयी कक्षा 10 की राज्य बोर्ड परीक्षाओं (माध्यमिक) के सभी सातों दिन परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट के भीतर ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो जाता था। इन परीक्षाओं में भी मोबाइल फोन पर रोक लगायी गयी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2019 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

