देश

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2024 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को करेगा घोषित, ubse.uk.gov.in पर करें रिजल्ट चेक

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।। इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं, इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा.

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2024 Date: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को करेगा घोषित, ubse.uk.gov.in पर करें रिजल्ट चेक
(Photo Credits ANI)

Uttarakhand Board 10th-12th Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।। इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। वहीं, इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा परिणाम रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित किये जायेंगे। इसके साथ ही अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट इस परीक्षा परिणाम की घोषणा रामनगर के एनेक्सी भवन में करेंगे. इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. यह भी पढ़े: MPBSE 10th, 12th Result 2024 Date: जारी होने जा रहे हैं एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के परिणाम, चेक करें mpresults.nic.in पर अपने नतीजें

उल्लेखनीय है कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं। इसमें 10वीं और 12वीं में 2,01,737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। दसवीं में 1,16,823 जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिया था। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में 156 संवेदनशील और छह

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 12:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).