UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम कब होंगे जारी? जानें ताजा अपडेट और चेक करने का तरीका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

(Photo Credits Twitter)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 55 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने की प्रबल संभावना है. हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

25 अप्रैल को नतीजे आने की संभावना

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 55 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड के पिछले रुझानों को देखें तो नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किए जाते रहे हैं. साल 2025 में भी परिणाम 25 अप्रैल को ही दोपहर 12.30 बजे जारी किए गए थे. इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि परिषद दोपहर के समय ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेगी.  यह भी पढ़े:  Assam HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: AHSEC जल्द जारी करेगा तीनों स्ट्रीम के नतीजे, जानें संभावित समय

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी होने पर छात्र डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) और उमंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रमुख वेबसाइट्स की सूची नीचे दी गई है:

परीक्षा कार्यक्रम पर एक नजर

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. वहीं, 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च 2026 तक चली थीं. बोर्ड ने इस साल परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और अब छात्र बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देखने का इंतजार कर रहे हैं.

यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

परिणाम जारी होने के बाद छात्र इन सरल स्टेप्स का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

पिछले वर्षों का प्रदर्शन

पिछले साल यानी 2025 में हाई स्कूल (10वीं) का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा था, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में 80.5% छात्र उत्तीर्ण हुए थे. बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना के लिए वेबसाइट और पोर्टल को लगातार चेक करते रहें.

Share Now