UP Board 10th Result 2022: results.upsmp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी हुआ दसवीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
यूपी बोर्ड 10वीं के नजीते घोषित कर दिए गए हैं. वहीं कक्षा 12 का परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे.
UPMSP Result, UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. आज दोपहर दो बजे 10वीं के नजीते घोषित कर दिए गए हैं. वहीं कक्षा 12 का परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे. यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के रिजल्ट 2022, यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी कर दिए गए हैं. इस बार UPMSP एसएमएस के माध्यम से परिणाम नहीं भेज रहा है. डिजीलॉकर (DigiLocker) की मदद से भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
UP Board 10th Result: कैसे रिजल्ट चेक करें
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: यहां होम पेज पर ही छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: छात्र को लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा.
स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट ले सकते हैं.
जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट का एग्जाम आयोजित करता है, लेकिन ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के 10 दिनों के भीतर इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होता है, इसके लिए छात्रों को विषयवार भुगतान करना होगा.
इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं में 51,92,689 छात्रों ने दाखिला लिया और उनमें से 47,75,749 ने परीक्षा दी. 10वीं के छात्रों की बात करें तो वर्ष 2022 में हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 25,20,634 परीक्षा में शामिल हुए थे.
यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2022 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 हाई स्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 7 मई के बीच किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

