UK Board Result 2018: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, uaresults.nic.in पर ऐसे करें चेक
UK Board के करीबी सूत्र के मुताबिक नैनीतल जिले के रामनगर स्थित बोर्ड के मुख्यालय से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हुए हैं. गौरतलब है कि इस साल कुल 1,32,381 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी.
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे आ गए हैं. बताना चाहते है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में कराया गया था. ये परीक्षाएं 3 मार्च से लेकर 24 मार्च के बीच कराई गई थीं. 10वीं और 12वीं के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और www.uaresults.nic.in पर घोषित हो गए है. जानकारी के अनुसार दसवीं की टॉपर काजल प्रजापति हैं.इसके साथ ही 12वीं की टॉपर दिव्यांशी राज हैं
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 24 मार्च के दौरान हुईं थीं. स्टूडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा www.examresults.net/uttarakhand और www.uttarakhand.indiaresults.com पर भी चेक कर सकते हैं.
#ऐसे करें रिजल्ट चेक-
-ऑफिशियल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और www.uaresults.nic.in पर चेक करें.
-अगर 10वीं का रिजल्ट देख रहे हैं तो Uttarakhand 10th Result 2018 पर क्लिक करें. अगर 12वीं का रिजल्ट देख रहे हैं तो Uttarakhand 12th Result 2018 पर क्लिक करें.
-अब अपना रोल नंबर डालें.
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. आप इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
UK Board के करीबी सूत्र के मुताबिक नैनीतल जिले के रामनगर स्थित बोर्ड के मुख्यालय से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हुए हैं. गौरतलब है कि इस साल कुल 1,32,381 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2018 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

